बीच सड़क में पलटा सीमेंट से लोडेड ट्राला, बाल-बाल बचा चालक

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 13 अगस्त

नौहराधार-बोगधार मार्ग पर बलायानधार के पास दोपहर बाद एक सीमेंट से लोडेड ट्राला बीच सड़क में ही पलट गया। वहीं ट्राला पलटने से चालक बाल- बाल बच गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्राले के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ट्रक चालक संजू ने बताया कि दाडलाघाट से जल शक्ति मंडल नौहराधार का सीमेंट था, जिसे नौहराधार से आगे स्टोर में खाली करना था। मगर तंग मोड व  डंगा धसने से ट्राला अनियंत्रित हो गया तथा सड़क में पलट गया। ट्राला पलटने से हम बाल-बाल बच गए हैं।

बीच मार्ग पर ट्राला पलटने से मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग पर सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां व बसें मार्ग बंद होने से फंसे रहे। राहगीरों को पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक जाना पडा। दोपहर बाद खबर लिखे जाने तक यह मार्ग बंद रहा।

अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्ग शनिवार रात तक ही खुल पाएगा। ट्राले से सीमेंट को खाली करने व ट्राले को क्रेन तथा जेसीबी से हटाने में समय लग सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...