शाहपुर – नितिश पठानियां
राजकीय उच्च विद्यालय भनाला में विश्व नदी दिवस के उपलक्ष पर द्रोणाचार्य बीएड प्रशिक्षुओं द्वारा भाषण व प्रश्नोत्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से लेकर दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधिका, द्वितीय स्थान अंशिका और तृतीय स्थान अभय ने हासिल किया। प्रश्नोत्री प्रतियोगिता में आर्यन और वंशिका प्रथम स्थान पर रहे।
स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश कटोच ने कहा कि पृथ्वी पर अधिकतम पानी समुद्र में है जो की पीने योग्य नही है।हिमालय से बहने वाली नदियां ही हमे साफ स्वच्छ एवम् पीने योग्य जल प्रदान करती हैं। पानी का हमे संरक्षण करना चाहिए। इसे व्यर्थ न गवाएं और न ही उन्हें दूषित करें।
बीएड प्रशिक्षु अवंतिका और कशिश ने भाषण के माध्यम से हृदय पर अपने विचार सांझा किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष हजारों की जनसंख्या में लोगों की हृदय गति रुकने से मौत हो जाती है ।
जिसका मुख्य कारण धूम्रपान का सेवन है। आज के युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं । कम उम्र में अधिक नशे का सेवन करने से अपने शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसमें हृदय प्रमुख है।
स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश कटोच ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि मानव शरीर में हृदय एक ऐसा भाग है जो लगातार 24 घंटे बिना रुके कार्य करता है।
यदि मनुष्य किसी भी प्रकार का नशा करता है तो वह उसके हृदय को प्रभावित करता है जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इससे बचने के लिए जरूरी है की लगातार व्यायाम करें और हृदय गति रुकने से संबंधित बीमारियों की दवाइयां घर में रखें।
ये रहे उपस्थित
इस उपलक्ष पर स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश कटोच, स्कूली शिक्षक, बीएड छात्र अध्यापक और सभी स्कूली छात्र मौजूद रहे।

