बिलासपुर : होला मोहल्ला मेला के चलते खालसा के रंग में रंगा मां नैना देवी का दरबार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 07 मार्च – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ में होला मोहल्ला मेला के चलते श्री नैना देवी क्षेत्र आजकल खालसे के रंग में रंगा है। पूरा पहाड़ी क्षेत्र ऊंचे जयकारों से गूंज रहा है।

आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला मेला के दौरान ज्यादातर श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंच रहे हैं। माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करके सभी अपने घरों को वापस जाते है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात की गई है। इसके अलावा मंदिर के अंदर का जिम्मा एक्स सर्विसमैन फौजियों के हवाले है।

भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोका जा रहा है। उन्हें लंबी-लंबी लाइनों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जाता है। श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है।

ऊंचे जयकारे लगाकर नाचते झूमते हुए श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली से श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते प्रशासन व मंदिर न्यास के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...