बिलासपुर युवा कांग्रेस सदर युवा कांग्रेस के साथ मिलकर सदर विधानसभा क्षेत्र को सेनेटाइज करेगी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि आज से बिलासपुर युवा कांग्रेस सदर युवा कांग्रेस के साथ मिलकर सदर विधानसभा क्षेत्र को सेनेटाइज करेगी। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अंकुश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे उनके साथ सदर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु भी उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि इस कड़ी में सदर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों व नगर परिषद के सभी वार्डों के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस कड़ी में युवक मंडलों व युवा कांग्रेस के सदस्यों व पदाधिकारियों की मदद ली जाएगी,आशीष ठाकुर ने बताया कि सदर विधानसभा को सेनेटाइज करने के लिए 700 लीटर सेनेटाइजर व पेट्रोल से चलने वाली स्प्रे मशीन को मंगवाई गयी है ताकि जल्द से जल्द सदर विधानसभा को सेनेटाइज किया जा सके।

आशीष ठाकुर ने कहा कि आज जिला में लगभग 2500 कोरोना के मामले है,उन्होंने सभी समाजसेवी संस्थायों व समाजसेवियों से निवेदन किया है कि इस महामारी में सभी एकजुट होकर आगे आएं ताकि जल्द से जल्द इस महामारी से निजात पाई जा सके।आशीष ठाकुर ने बताया कि सदर विधानसभा में सेनेटाइजर के साथ साथ मास्क भी पंचायत स्तर पर वितरित किये जा रहे है और आगे भी वितरित किये जाते रहेंगे।

आशीष ठाकुर ने स्थानीय जनता से निवेदन किया है कि इस महामारी में सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें और जंहा तक सम्भव हो सके घरों में ही रहें।इस मौके पर युवा नेता नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...