बिलासपुर- सुभाष चंदेल
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर, राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर व ऊना में सत्र 2022-23 के लिए ट्रायल आयोजित करेगा। यह ट्रायल 24 से 26 फरवरी तक कहलूर परिसर लुहणू मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि 24 फरवरी को 13 से 15 वर्ष की आयु के लड़के-लड़कियों के ट्रायल आयोजित होंगे जिसमें 24 फरवरी को एथलेटिक्स के लिए सुबह दस बजे ट्रायल लिए जाएंगे। जबकि 25 फरवरी को जूडो व बाक्सिग के लिए ट्रायल होंगे।
खिलाड़ियों का जन्म पहली जनवरी 2007 से 21 दिसंबर 2021 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर व ऊना के लिए 25 फरवरी को लड़के और लड़कियों के कबड्डी, लड़कों के हाकी व हैंडबाल के ट्रायल लिए जाएंगे। 26 फरवरी को वालीबाल व कुश्ती खेल में लड़कों के लिए ट्रायल होंगे।