बिलासपुर में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में AIIMS रैफर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल                                                                                         

बिलासपुर शहर में एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गईं और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। युवक का शरीर काफी हद तक झुलस चुका था।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

युवक की पहचान अंशुल भाटिया उर्फ आंसू (42) डियारा सैक्टर के तौर पर बताई जा रही है। युवक ने ऐसा कदम क्यों और किस वजह से उठाया, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...