बिलासपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, तीन की गई जान, कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले शव
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट पुलिस स्टेशन के तहत धारकांसी में एक दिल्ली नंबर की का अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन की मौत हुई है।
एन एच 205 चंडीगढ़ मनाली पर स्वारघाट के धारकांशी में दिल्ली नंबर कार गहरी खाई गिरी,3 की मौत
बता दें कि स्वारघाट पुलिस को धारकांसी में दिल्ली नंबर की कार के गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। वहीं, आपदा के लिए तैनात भी जवान भी मौके पर पहुंचे।

स्वारघाट पुलिस और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला। कार में दो युवक और एक युवती सवार थीं।

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर करीब 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना के पुलिस प्रभारी राजेश वर्मा और उनकी टीम के एएसआई मनसू राम, हवलदार रिंपी, और एनडीआरएफ स्वारघाट की टीम को गहरी खाई से शव निकालने के लिए कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।

