
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
बिलासपुर में मंगलवार को संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वाधान में कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन और कर्फ्यू से प्रभावित छोटे दुकानदारों को पेश आ रही दिक्कतों को लेकर राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष नरेंद्र पंडित की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर अतिथि मुख्य शिरकत की जबकि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र तथा हिमाचल प्रदेश पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश नड्डा भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे ।इस अवसर पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल का यह दूसरा दौर चल रहा है तथा इस समय सभी लोग कोरोना को हराने के लिए मदद के लिए आगे हाथ बढ़ा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय वर्ग पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि और अन्य धार्मिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों की मदद की जा रही है । जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस दौर में सेवा भाव सर्वोपरि होना चाहिए क्योंकि ऐसे मौके जीवन में बहुत कम आते हैं इसीलिए सभी को चाहिए कि वे पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आए और बढ़-चढ़कर अपना योगदान दें।
उन्होंने संयुक्त व्यापार मंडल की इस मुहिम की भी मुक्त कंठ से सराहना की। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक स्वतंत्र संख्यान तथा जिला प्रधान नरेंद्र पंडित ने भी मुख्य अतिथि सदर विधायक सुभाष ठाकुर का आभार व्यक्त किया इस मौके पर जरूरतमंद छोटे व्यापारियों को राशन किट वितरित की गई इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित ने कहा कि किसी भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति को राशन या दवाइयों की कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी इसके लिए संयुक्त व्यापार मंडल सदैव तत्पर है ।
