बिलासपुर : नलवाड़ी मेले में पहली बार होगी “बेस्ट कपल कहलूर” प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला में सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2023 का आयोजन 17 से 23 मार्च 2023 तक लुहनू मैदान में किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के दौरान  “बेस्ट कपल कहलूर” प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने दी।

उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेले को आकर्षक बनाने के लिए इस बार बेस्ट कपल कहलूर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिलासपुर जिला के विवाहित जोड़े भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा।

बेस्ट कपल कहलूर बनने  के लिए  प्रतिभागियों को हिमाचली ट्रेडिशनल, इंडियन ट्रेडिशनल, बॉलीवुड ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ट्रेडीशन राउंड के अंतर्गत  रैंप वॉक, क्वेश्चन आंसर बेस्ट कपल, केमिस्ट्री बेस्ट टैलेंट, जिसमें गाना डांस शायरी कविता पेश कर निर्णायकों  को प्रभावित करना होगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी  10 मार्च 2023 से पूर्व जिला लोक संपर्क कार्यालय बिलासपुर में आवेदन करें।  कार्यालय दूरभाष नंबर 01978 223583 या 70198 95793 पर भी संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

देश प्रदेश की ताज़ा खबरों के लिए फॉलो करे हमारा फेसबुक पेज

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...