बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने अम्बाड़ी में चुनावी जनसभा को किया संबोधित

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया ने चुनावी जनसभा को अम्बाड़ी पंचायत में किया संबोधित। इस मोके पर कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर स्थानीय जनता द्वारा पूरे जोश के साथ स्वागत किया गया।

स्थानीय जनता का कहना था कि पांच साल भाजपा सरकार की मंत्री ने शाहपुर की जनता को दर्द के सिबाये कुछ नही दिया बल्कि अपने चेहतों के ही काम किये है। मंत्री ने जनता के लिए कुछ नही किया है। इस बार शाहपुर में जनता बदलाब के मूड़ में है और शाहपुर के विकास के लिए बदलाब लाना जरूरी है।

इस मोके पर पठानिया ने कहा कि आज चुनावों के समय मुझे इतना प्यार और अपना आशीर्वाद देने के लिए मैं आपका हमेशा ऋणी रहूंगा। पठानिया ने कहा कि आपका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहेगा तो मैं शाहपुर का बेटा होने के नाते जनता की पीड़ा को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा।

पठानिया ने कहा कि मुझे शाहपुर हल्के की जनता का साथ, प्यार, आशीर्वाद चाहिए बाकी शाहपुर हल्के की दुःख तकलीफ को दूर करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से जो विकास के लिए मांगा बो दिल खोल कर दिया।

आज धरातल पर दिख रहा है। पानी की योजनाओ की डीपीआर बनाई थी लेकिन पाँच बर्ष बीत जाने पर स्थानीय बिधायिका एव मंत्री शाहपुर की जनता को पानी उपलब्ध नही करवा पाई। जो पूर्व कांग्रेस की सरकार के समय विकास के शिलान्यास हुए थे बो भी अधूरे है उनको भी पूरा नही कर पाई है।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैं विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहा हु ओर जनता मुझे विकास करवाने के लिए चुनेगी ओर मैं जनता के विश्वास को तोडूंगा नही बल्कि उनकी आशाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधान विक्रम सिंह,उप प्रधान अजय कुमार,नवनीत डोगरा,वार्ड सदस्य प्रवीण कुमारी, वार्ड सदस्य कमला देवी, वार्ड सदस्य ,कपिल कुमार, महिला मंडल प्रधान राधा देवी ,सरिता सैनी,आशा देवी पंचायत समिति सदस्य, अनिता देवी,कुसम लता, उर्मिला राणा,आदि गणमान्य स्थानीय माताएं बहने एव बजुर्ग युवा साथी मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...