
देहरा शिव गुलेरिया
बिटिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने दरकाटी की विशेष रूप से अक्षम लेखिका काव्या वर्षा को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया।
बिटिया फाउंडेशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सांख्यान ने लेखिका काव्या वर्षा को बिटिया फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
इस मौके पर बिटिया फाउंडेशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर अमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव हरीश, जिला उपाध्यक्ष रुचिका चौधरी, बिंदु इत्यादि मौजूद रहे।
