बिजली महादेव रोपवे का अब एक बार फिर से विरोध शुरू, मंदिर कमेटी ने इस बारे डीसी कुल्लू को एक बार फिर से सौंपा ज्ञापन
कुल्लू – अजय सूर्या
जिला कुल्लू के खराहल घाटी में बिजली महादेव रोपवे का अब एक बार फिर से विरोध शुरू हो गया है। बिजली महादेव मंदिर कमेटी ने इस बारे डीसी कुल्लू को एक बार फिर से ज्ञापन सौंपा और कहा है कि इस रोपवे को फिर से रद्द किया जाना चाहिए। वरना खराहल घाटी के ग्रामीण सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेंगे।
बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इसी मुद्दे को लेकर ढालपुर में डीसी आशुतोष गर्ग के साथ मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। कमेटी में शामिल पदाधिकारी का कहना है कि पहले इस बिजली महादेव रोपवे को रद्द किया गया था। लेकिन प्रदेश मंत्रिमंडल की कैबिनेट में फिर से इस रूप में को मंजूरी दी गई है। जो खराहल घाटी के लोगों को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।
ज्ञापन में कमेटी ने कहा है कि मार्च 2023 से जैसे ही बिजली महादेव रोप-वे सर्वे का काम शुरू हुआ, उसके तुरंत बाद बिजली महादेव ने देववाणी द्वारा इस रोप-वे लगाने का कड़े शब्दों में हर जगह विरोध किया था तथा इसको लगाने से परिणाम भुगतने का इशारा किया। इसके तुरंत बाद बिजली महादेव हारयान का एक जनरल हाऊस धारठ खठार में हुआ। इस दौरान कमेटी ने कहा कि जैसा देवता बोलते हैं, कमेटी की राय भी यही है।

