बिक्रम ठाकुर ने कोटला बेहड़ में 23 महिला मंडलों को बांटा सामान

--Advertisement--

Image

कहा, महिलाओं के सम्मान की परम्परा ही हमें बनाती है श्रेष्ठ

देहरा – आशीष कुमार

हमारे शास्त्रों में कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटल बेहड़ में महिलाओं के सम्मान में रखे गए कार्यक्रम में उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह बात कही।

उन्होंने आज सोमवार को कोटला बेहड़ में आस-पास की पंचायतों से आए 23 महिला मंडलों को आवश्यक सामान वितरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि विश्व भर में भारतीय या हिन्दू संस्कृति ही केवल ऐसी है जहां स्त्री रूप में परात्मा की परिकल्पना है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति को सार्थतका या सफलता प्राप्त करने हेतु ज्ञान, सम्पदा और शक्ति की आवश्यकता होती है। एतैव हम ज्ञान के लिए सरस्वती, धन-सम्पदा के लक्ष्मी और शक्ति के लिए दुर्गा को पूजते हैं। हमारे यहां इन तीनों सिद्धियों की अधिष्ठात्री देवी ही हैं। महिला को प्राप्त उच्च स्थान और उनके सम्मान की परम्परा ही हमारी संस्कृति को श्रेष्ठ बनाती है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि समाज में महिला के बढ़ते सम्मान और शक्ति से पुनः भारत परमवैभव को प्राप्त कर सकता है। उद्योग मंत्री ने कहा कि देश के लिए गौरव की बात है कि गौरवशाली वनवासी समाज से संबंध रखने वाली आदरणीय द्रौपदी मुर्मू ने आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना देश की तमाम महिलाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत में अति साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखना और साधारण जीवन जीते हुए देश के सर्वोच्च पद पर बैठने का सामथ्र्य मातृशक्ति रखती है, ऐसा आज द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से पुनः सिद्ध हो गया।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार का भी यही प्रयास है कि प्रदेश की महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाए। जिस हेतु सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं आज चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी के तहत वह पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते हुए महिला मंडलों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भी समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का सामथ्र्य रखती हैं। इसी हेतु उनका प्रयास है कि महिला मंडलों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाए।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से आग्रह किया कि वह विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से गांव-समाज में रचनात्मक और सकारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करें जिसमें वह पूर्ण रूप से उन्हें हर सहायता उपलब्ध करवाएंगे।

उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्षा ऋितु के अवसर पर महिला मंडल पौधारोपण के कार्यक्रम भी कर सकती हैं। उद्योग मंत्री ने उन्हें स्वच्छता, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही।

इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, ज़िला परिषद अणु राणा, सुदेश कुमारी सहित विभिन्न महिला मंडलों की महिलाएँ उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...