बारिश का कहर, पांचवे दिन ब्यास नदी में मिली पंजाब रोडवेज की लापता बस, चालक का मिला शव

--Advertisement--

चंडीगढ़ से मनाली के लिए निकली PRTC की लापता बस PB65BB4893 व्यास नदी से बरामद।

कुल्लू, 13 जुलाई – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश की मनाली घाटी में बारिश से भयंकर तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। रविवार को मनाली में लापता पंजाब रोडवेज की बस का वीरवार को उस समय पता चला, जब ब्यास नदी का जलस्तर कम हुआ।

जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज की बस रविवार को चंडीगढ़ से मनाली के लिए रवाना हुई थी। बारिश के कहर के बीच बस लापता हो गई। वीरवार को जब ब्यास नदी का जलस्तर कम हुआ तो पानी में जलमग्न ये बस नजर आई।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक मंडी जिला में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, इसे 9 जुलाई से शवगृह में रखा गया। मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक ये शव लापता बस के चालक के तौर पर पहचाना गया है। वहीं, बस के परिचालक का कोई सुराग नहीं मिला है।

चार दिन से बस वापस न पहुंचे जाने पर तलाश की जा रही थी। बस के चालक व परिचालक का फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्या बस में यात्री मौजूद थे या नहीं। एक अनुमान ये भी है कि हादसे के वक्त बस में चालक व परिचालक ही मौजूद थे।

आपको बता दें कि पिछले 4-5 दिनों से मनाली घाटी का संपर्क देश से कटा हुआ रहा। इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली व पानी की सेवाएं ठप हैं। मनाली में बुधवार को इंटरनेट कनेक्टिविटी बहाल होने के बाद ही अब तस्वीरें सामने आने लगी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...