बाइक सवार दो युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद

--Advertisement--

Image

सोलन, 02 अगस्त – जीवन वर्मा

धर्मपुर पुलिस थाना के समीप पुलिस ने दो युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार  पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक (PB 65 T 267) सोलन से धर्मपुर की ओर जा रही है जिस पर दो युवक सवार है।

दोनों युवकों के पास चरस भांग हो सकती है। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोका व तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसका दोनों युवक कोई भी लाइसेंस व प्रमाण पेश नहीं कर पाए।

पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान अक्षय ठाकुर व सौरव लखन पाल के रूप में हुई है।

डीएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार दो युवकों से 260 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...