बाइक सवार को लिफ्ट देना पड़ गया महंगा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

जिला मुख्यालय नाहन के कालाअंब क्षेत्र में एक बाइक सवार को लिफ्ट देना काफी महंगा पड़ गया।

 

गनीमत यह रही कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था, नहीं तो उसे गहरी चोट आ सकती थी।

 

बाइक सवार ने जिसे लिफ्ट दी, उसने रास्ते में बाइक रुकवाकर इसके सिर पर दराट से हमला कर दिया। हेलमेट होने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया।

 

  • क्या है पूरा मामला

 

हुआ यूं कि रोहतास निवासी गांव बोगरिया, डाकघर सैनवाला जिला सिरमौर बीते मंगलवार को अपने गांव से सामान लेने के लिए बाइक पर नाहन आ रहा था।

 

रास्ते में इसे मनीष मिला, जिसके हाथ में दराट था वह भी इसके साथ बाइक पर बैठ गया। रास्ते में मनीष ने उक्त बाइक चालक से बाइक रूकवाया और बाइक से उतरकर उसने पीछे से बाइक चालक के सिर पर दराट से वार कर दिया।

 

रोहतास ने हैलमेट पहना हुआ था जिस कारण यह बच गया जिसके बाद इसकी शिकायत रोहतास ने पुलिस थाना कालाअंब में दर्ज करवाई।

 

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि कालाअंब थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...