बाइक व बस की भीषण टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 29 जनवरी – अनिल कपलेश

नादौन-धनेटा संपर्क मार्ग पर झलाण गांव में बस व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसा शनिवार देर रात पेश आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संजीव शर्मा पुत्र नानक चंद  व बद्रीनाथ निवासी गांव किटपल के तौर पर हुई है। संजीव कुमार व बद्रीनाथ दोनों बाइक (HP 55 A 1302) पर सवार होकर धनेटा की ओर से आ रहे थे।

झलाण गांव के समीप धनोटू गांव की तरफ से आ रही बस (एच पी 67 544 ) और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में युवक बद्रीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव कुमार को जब लोगों ने गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संजीव कुमार जल शक्ति विभाग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह ऑन ड्यूटी था और किसी विभागीय कार्य हेतु जा रहा था। संजीव अपने पीछे पत्नी एक मासूम बेटा छोड़ गया है, जबकि बद्रीनाथ पत्नी छोड़ गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...