बाइक पर जा रही थी छात्राएं, विपरीत दिशा से आ रही कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

--Advertisement--

कार चालक ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मारकर बाइक सवार दोनों छात्राओं को पटक दिया। हादसे में प्रेरणा की मौत हो गई।

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

कांगड़ा जिले के देहरी में शुक्रवार सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक छात्रा की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार मिन्ता और गदरोली निवासी दो छात्राएं शुक्रवार सुबह रैहन की तरफ से देहरी कॉलेज जा रही थीं।देहरी वाटर सप्लाई ऑफिस के सामने राजा का तालाब की तरफ से आ रही कार (एचपी 88–0917) के चालक ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मारकर बाइक (एचपी 88–0376) सवार दोनों छात्राओं को पटक दिया।

हादसे में प्रेरणा और आरजू गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रेरणा को परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि आरजू सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचाराधीन है। हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल संजीव और दिनेश घटनास्थल पर पहुंचे।

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के बोल 

डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है तथा जांच की जा रही है। कार चालक अशोक कुमार निवासी फतेहपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...