बाइक के सामने आए बैल को बचाते खोया नियंत्रण, 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 27 अगस्त – अमित शर्मा

गोंदपुर बनेहड़ा में हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरबचन सिंह निवासी कल्याण सिंह गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार गुरबचन सिंह शुक्रवार देर शाम अपने घर जा रहा था। इस दौरान गोंदपुर बनेहड़ा में एक निजी स्कूल के पास उसकी बाइक के आगे अचानक बेसहारा बैल आ गया। जिससे बचने के चक्कर में वह बाइक से नियंत्रण बैठा और हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद तुंरत उसे उपचार के लिए दौलतपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया।

ऊना में भी उसकी हालत में कोई सुधार न होता देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई।

उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजन के हवाले कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...