बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार चोटिल, टांडा रेफर

--Advertisement--

सिहुंता – अनिल संबियाल

सिहुंता-लाहड़ू मार्ग पर टुंडी के समीप बाइक और ट्रक की भिड़ंत में बाइक सवार चोटिल हो गया। बाइक सवार की पहचान मनोज कुमार पुत्र संसार चंद निवासी डेंठा के रूप में हुई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बहरहाल, घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर लाहडू की ओर जा रहा था। टुंडी के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और चोटिल हो गया।

घायलावस्था में राहगीरों ने उसे उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद मनोज के परिजन भी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर के बोल

उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक-ट्रक की टक्कर में बाइक सवार चोटिल हुआ है। पुलिस ने मौके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...