बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध किया आक्रोश व्यक्त

--Advertisement--

एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

सरकाघाट/मंडी – अजय सूर्या 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध सरकाघाट बाजार में आक्रोश व्यक्त किया गया । बांग्लादेश में उपद्रवी हिंदूओं के घरों दुकानों सहित मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इतना ही नहीं हिंदुओं को घर से निकालकर उनकी हत्याएं तक की जा रही है।

ऐसे में साफ है कि उपद्रवियों को महज हिंदुओं को देश से बाहर निकालने का इरादा है। यह बहुत ही निंदनीय है। ऐसे में इस तरह की हरकत को कतई सहन नहीं किया जाएगा, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है ताकि हिंदुओं की जान बचाई जा सके।

यह मांग विश्व हिंदू परिषद तथा सामाजिक ,धार्मिक तथा हिंदू संगठनों के पदाधिकारीयों ने राष्ट्रपति से की विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रकाश चंद की अध्यक्षता में उप मंडल अधिकारी नागरिक सरकाघाट के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रवि राणा ,विक्रम ठाकुर ,ललित जम्वाल, नेकराम राम शर्मा, प्रकाश चंद चौहान, बलवंत बराड़ी, प्रेम कुमारी ठाकुर, सोमा राणा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...