बहुओं ने चारपाई पर लिटा कंधो पर उठाई बजुर्ग सास, खोली सिस्टम की पोल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

सास व बहु के रिश्ते की कड़वाहट को लेकर यूनिवर्सल ट्रुथ (वैश्विक सच) के तर्क दिए जाते है। लंबे समय से ही सुनते आ रहे होंगे कि सास और बहू के बीच में खटपट होती है। कभी बहू को सास से शिकायत रहती है तो कभी सास को बहू की बात समझ नहीं आती। समय बदल गया है, अब सास व बहू का रिश्ता भी बदलता जा रहा है। रिश्ते में हल्की फुल्की खटर पटर होना स्वाभाविक भी है।  

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जनपद की ग्राम पंचायत कल्लर से सामने आई खबर ने इस तर्क को झूठा साबित कर दिया है कि सास व बहु के रिश्ते में हमेशा ही खटर पटर होती है। महिला शक्ति ने बजुर्ग महिला का जीवन बचाने की खासी जद्दोजहद की।

बहुओं ने बीमार सास को चारपाई पर लिटाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया ताकि बजुर्ग सास को जल्द से जल्द इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाया जा सके। हर कोई पुत्र वधुओं के जज्बे की दाद दे रहा था।

आरोप है कि कोट गांव में एंबुलेंस रोड को एक परिवार द्वारा बंद किया गया है, जबकि उसका खुद का मकान सरकारी जमीन पर बना हुआ है। आरोप ये भी है कि सड़क बंद करने वाला जान से मारने की धमकियां भी देता हैं।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला सोशल मीडिया में इस कारण यूजर्स का ध्यान खींच रहा क्योंकि एक वयोवृद्ध महिला को उसकी बहुओं द्वारा पालकी में डाल कर कंधे पर उठाकर घर से मुख्य सड़क तक लाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस दौर में ये शर्मनाक है कि सरकार और प्रशासन को बार बार लिखित रूप से देने के बावजूद न तो नाजायज कब्जा हटाया गया और न ही एंबुलेंस सड़क मार्ग खुलवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...