बहनें हिलाती रहीं हाथ, हॉर्न बजाकर निकल गईं सरकारी बसें

--Advertisement--

रक्षाबंधन पर नाममात्र महिलाओं को मिल पाया फ्री बस सुविधा का लाभ, कई जगह इंतजार करती रहीं बहनें

ज्वाली – अनिल छांगु

प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन व भैयादूज पर्व पर बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया गया है, परंतु इसका लाभ नाममात्र बहनों को ही मिल पाता है। सरकारी बसों में अधिक भीड़़ होने के कारण बसों को रोका नहीं जाता है।

या फिर कई मार्गों पर इक्का-दुक्का बसें ही चलती हैं, जिससे बहनों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ नहीं मिलता है। कई जगहों पर महिलाएं सरकारी बस को रोकने के लिए हाथ हिलाती रहीं, जबकि सरकारी बसें हॉर्न बजाकर गुजर गईं।

बहनों ने कहा कि सरकार ने मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान किया है, लेकिन अतिरिक्त बसें चलाने का कोई प्रावधान नहीं किया है, जबकि कई बार सरकार को इसके बारे में अवगत करवाया जा चुका है।

बहनों ने कहा कि हम सडक़ों पर घंटों तक खड़े होकर सरकारी बस का इंतजार करती हैं, लेकिन बस रुकती ही नहीं। आखिरकार निजी बसों के माध्यम से अपने भाइयों के पास पहुंचती हैं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बुधवार को यही आलम देखने को मिला।

बहनों के बोल

इसी कड़ी के चलते महिला आरती देवी ने कहा कि मैं अपने मायके जाने के लिए घर के पास खड़ी होकर सरकारी बस का इंतजार कर रही थीं, लेकिन जब बस आई, तो उसमें भीड़ ज्यादा होने के कारण बस को रोका ही नहीं गया। बाद में निजी बस के माध्यम से किराया चुकाकर अपने भाई के पास पहुंची।

रजनी देवी ने कहा कि सरकार की मुफ्त बस सुविधा मात्र एक लॉलीपॉप है, क्योंकि सरकारी बसें रुकती ही नहीं हैं। अगर कोई रुक भी जाती है तो उसमें भीड़ ज्यादा होती है। सरकार या तो इस मुफ्त बस यात्रा को बंद कर दे या फिर इस दिन अतिरिक्त बसें चलाई जाएं।

इस बारे में संतोष कुमारी से जानना चाहा, तो उन्होंने कहा कि मैं तो निजी बस से ही अपने भाई के पास पहुंची। सरकार को चाहिए कि इन पर्वों को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए, ताकि हर बहन को लाभ मिल सके।

रक्षा देवी ने कहा कि सरकार ने मात्र मुफ्त बस यात्रा का लॉलीपॉप दिया है, क्योंकि इसका लाभ नाममात्र बहनों को ही मिल पाता है। सरकार को इस दिन अतिरिक्त बसें चलानी चाहिएं।

प्रवीना देवी ने कहा कि सरकार ने रक्षाबंधन व भैयादूज पर्व पर मात्र मुफ्त बस यात्रा का लॉलीपॉप दिया है, क्योंकि इसका लाभ बहनों को नहीं मिल पाता है। कि सरकार को इस दिन अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...