बस किराए में वृद्धि के खिलाफ CPIM का हल्ला बोल, सुक्खू सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

एचआरटीसी द्वारा न्यूनतम और आम किराए में की गई वृद्धि के खिलाफ लोगों का रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सीपीआईएम ने भी शिमला HRTC एमडी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर बस किराए में की गई वृद्धि को आम लोगों पर बोझ डालने वाला करार दिया है।

सीपीआईएम ने सरकार की किराया वृद्धि को वापिस लेने के लिए 28 मई तक का समय दिया है और अगर सरकार फैसला वापिस नहीं लेती है तो CPIM सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी।

सीपीआईएम राज्य सचिवालय सदस्य संजय चौहान के बोल

सीपीआईएम के राज्य सचिवालय सदस्य संजय चौहान ने कहा कि सरकार ने न्यूनतम किराए को दोगुना और आम किराए में 15 फीसदी की वृद्धि की है। जिसका सीधा असर आम गरीब, मजदूर, महिला वर्ग पड़ रहा है।

पहले ही दूसरे राज्यों से ज्यादा किराया हिमाचल प्रदेश में है। ऐसे में अब 15 फीसदी की वृद्धि करके सरकार ने गरीबों की कमर तोड दी है। सरकार निजी बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में जनता पर बोझ डाल रही है जो बर्दाश्त नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...