शिमला – नितिश पठानियां
भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्टेज कैरिज बस सेवाओं के लिए किराये की दरें निर्धारित कर इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार मैदानी व पहाड़ी सड़कों के लिए अलग-अलग किराया होगा। नया किराया तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में किराया वृद्धि का प्रस्ताव परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर मुद्रास्फीति की आधिकारिक दर के अनुसार प्रस्तुत किया जा सकेगा। इस संबंध में निर्णय लेने के लिए प्रभारी मंत्री अधिकृत हैं। सरकार ने पहले ही न्यूनतम बस किराये को पांच से बढ़ाकर 10 रुपये किया है। अब बसों का सामान्य किराया भी बढ़ा दिया गया है।
मिनी बसों सहित साधारण बसों का किराया, किराया(प्रति यात्री प्रति किलोमीटर पैसे में भुगतान किया जाएगा)
मैदानी क्षेत्र 160
पहाड़ी क्षेत्र 250
डीलक्स बस सेवा
मैदानी क्षेत्र 195
पहाड़ी क्षेत्र 310
एसी/सुपर लग्जरी बस सेवा
मैदानी क्षेत्र 390
पहाड़ी क्षेत्र 520

