बरठीं बस हादसे में लापता मासूम का शव मिला, 16 लोगों की गई जान, यहां देखें सूची

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर के बरठीं में भल्लू पुल के समीप मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही निजी बस लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हुई है, जिसमें तीन घायल हुए थे, जबकि एक लापता चल रहा था। बताया जा रहा है लापता का शव मिल गया है।

एनडीआरएफ की टीम ने मासूम के शव को भल्लू पुल के पास से खोज निकाला है। इस तरह अब मृतकों की संख्या 16 हो गई है। बता दें कि मंगलवार शाम को एक निजी बस अपने शाहतलाई से घुमारवीं निर्धारित रूट पर जा रही थी। इस दौरान बस लैंड स्लाइड की चपेट में आ गई। बस पर पूरा पहाड़ ही गिर गया।

बताया जा रहा है कि बस दबने का पता भी लंबे समय बाद चल पाया। जैसे ही इस बात का पता चला, प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तुरंत ही मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान तुरंत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

झंडूता विधायक जेआर कटवाल भी मौके पर थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग शाम के समय घूमने निकले हुए थे। इन लोगों की नजर इस बस पर पड़ी। इससे स्थानीय लोगों ने अन्य लोगों को भी सूचना दी गई और स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में सहयोग किया।

बताया जा रहा है कि बस पूरी तरह से मिट्टी से दब चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। अधिकतर यात्रियों की बस में ही मौत हो गई थी। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिल पाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर बस हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की राहत का ऐलान किया है। उधर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों दो-दो लाख, घायलों को 50-50 हजार की राहत का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर बस हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ उन्होंने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार की राहत का ऐलान किया है। उधर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

घायलों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे के घायलों, विशेषकर बच्चों के उपचार का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

बिलासपुर हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी सरकार : सुक्खू

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली रात बिलासपुर में बड़ी दुखद घटना हुई है। बस के भूस्खलन की चपेट में आने के इस मामले में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार इसमें करीब 18 लोग सवार थे। उन्हें जैसे ही प्रशासन से सूचना मिली और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने उन्हें सूचना दी तो यहां पोकलेन और जेसीबी लगाए गए। इस हादसे में तकरीबन 16 लोगों की मौत हुई है। एक शव बुधवार सुबह मिला है। इसमें एक बेटा और बेटी जीवित बचे हैं।

मृतकों की सूची

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार की फाैरी राहत दी गई है। 

  • सरीफ खान(25) पुत्र स्व. डेले राम, वीपीओ मलांगण, तहसील झंडूता।
  • रजनीश कुमार (36) पुत्र स्व. मेहर सिंह, ग्राम बराड़, तहसील झंडूता।
  • चुन्नी लाल (52) पुत्र स्व. अमर सिंह, ग्राम बराड़, तहसील झंडूता।
  • राजीव उर्फ सोनू (40) पुत्र स्व. धर्म सिंह, ग्राम कच्युत, तहसील घुमारवीं।
  • बख्शी राम (42) पुत्र स्व. गरका राम, गांव भल्लू, तहसील झंडूता।
  • नरेंद्र शर्मा (52) पुत्र स्व. चरणजी लाल, वीपीओ छत, तहसील घुमारवीं।
  • कृष्ण लाल (30 पुत्र स्व. रतन सिंह, ग्राम थापना नारली, तहसील श्री नैना देवी जी।
  • नक्ष (7) पुत्र विपिन कुमार, गांव फागोग, तहसील झंडूता।
  • प्रवीण कुमार (40) पुत्र कृष्ण चंद, गांव डोहाग, उपतहसील कलोल।
  • अंजना देवी (29) पत्नी स्व. विपिन कुमार, गांव फागोग, तहसील झंडूता।
  • आरव (4) पुत्र विपिन कुमार, गांव फागोग, तहसील झंडूता।
  • कांता देवी (51) पत्नी स्व. अमर सिंह, ग्राम शियोथा, तहसील घुमारवीं।
  • कुमारी विमला देवी (35) पत्नी संजीव कुमार, गांव फुंदन,  तहसील बड़सर।
  • कमलेश (36 वर्ष) पत्नी राज कुमार, गांव फागोग, तहसील झंडूता।
  • संजीव कुमार (35) पुत्र स्व. बलबीर गांव, फुंदन, बड़सर।
  • राहुल (7) पुत्र स्व. मिंटू कुमार, ग्राम बामटा,  तहसील सदर बिलासपुर।घायल
  • आरुषि (10) पुत्री राज कुमार गांव फागोग, झंडूत्ता
  • शोर्य (08) पुत्र स्व. राज कुमार गांव फागोग, झंडूता
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेड क्रॉस शिविर में 69 लोगों ने किया रक्तदान

मंडी, 16 अक्तूबर - हिमखबर डेस्क  ंरेड क्रॉस सोसाइटी मंडी...

आपात परिस्थितियों में सीपीआर से बचाई जा सकती है किसी की जान

भोरंज के मिनी सचिवालय में सीपीआर पर आयोजित किया...

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के साक्षात्कार 28 से 30 अक्तूबर को रैत में होंगे आयोजित

शाहपुर, कांगडा व धर्मशाला उपमंडल की कुछ पंचायतों के...