बनीखेत में बर्फबारी से हाईवे पर यातायात हुआ काफी प्रभावित

--Advertisement--

Image

चंबा- धर्म नेगी

पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बनीखेत क्षेत्र में बर्फबारी पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। यहां देर शाम करीब सात बजे हिमपात शुरू हो गया। करीब तीन से पांच इंच तक क्षेत्र में बर्फबारी हुई।

पर्यटन नगरी डलहौजी के लिए जाने वाला मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित हो गया। इसके चलते पर्यटकों की भीड़ बनीखेत तक ही सीमित रह पाई। बर्फबारी के बीच वाहन फिसलने के भी मामले सामने आए। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

बर्फबारी से चरमराई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बनीखेत पुलिस चौकी की टीम हाईवे पर जुटी रही। बर्फबारी से एचआरटीसी की बसें भी देरी से अपने रूटों की ओर रवाना हुई। वहीं दूसरी तरफ पर्यटकों द्वारा सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से गाड़ियां खड़ी करने के कारण भी जाम की समस्या आम हुई।

डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस जवान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और अपनी गाड़ियों को सड़क पर सही ढंग से चलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...