
बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर
बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने 14.677 किलोग्राम भुक्की बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसआईयू टीम को यह सफलता बद्दी के कृष्णा स्टोन क्रशर के समीप मिली है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों रमेश कुमार निवासी बदाऊं और बबलू निवासी बरेली उत्तर प्रदेश को गिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह सैनी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भुक्की के साथ पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
