बद्दी में नामी कंपनियों के नाम पर बिक रहा नकली सामान पकड़ा, 3 दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी के तहत 3 दुकानों से नामी कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कंपनी की शिकायत पर 3 दुकान मालिकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी दयाराम की अगुवाई टीम ने बद्दी में दुकान मालिक राजेश की दुकान से 246 बैग प्यूमा कंपनी मार्का, गोयल इलैक्ट्रानिक अशोक कुमार की दुकान से 44 टेबल मार्क बजाज व हरि ओम दुकान से 20 सीलिंग फैन व 12 टेबल फैन नामी कंपनियों के पकड़े हैं।

पुलिस के अनुसार दुकानदारों द्वारा नामी कंपनियों के नाम पर जाली प्रोडक्ट बेचने का काम किया जा रहा था। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और नकली सामान जब्त कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...