बद्दी में नाके पर बाइक सवार ने उड़ाया आरटीओ का ड्राइवर, मौके पर तोड़ा दम

--Advertisement--

मानपुरा में मौके पर तोड़ा दम, आरोपी घटनास्थल से फरार।

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

बद्दी के तहत मानपुरा में तेज रफ्तार बाइक सवार ने नाकाबंदी के दौरान आरटीओ नालागढ़ के चालक को टक्कर मार दी। इस हादसे में आरटीओ का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे को अंजाम देने के बाद से बाइक सवार चालक फरार है । मानपुरा थाना पुलिस ने जंहा इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बाइक चालक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घटी। घटना के वक्त चालक रमेश चंद आरटीओ के साथ नाकाबंदी के लिए गया था।

इसी दौरान मानपुरा चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़े ड्राइवर रमेश चंद को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मृतक रमेश चंद निवासी डुगली तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का रहने वाला था।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 281ए 106 व 187 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...