बद्दी में नशा तस्कर के परिवार ने कब्जाई थी सरकारी भूमि, पुलिस व राजस्व विभाग ने चलाई JCB

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें नशा तस्करी के आरोपी के परिजनों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त करवाया गया। यह कार्रवाई ‘अपराध मुक्त समाज’ की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद आरोपी सर्वजीत सिंह उर्फ चिम्मा (पुत्र खुशी राम), निवासी गांव किशनपुरा, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी, के परिवार द्वारा 1 बिस्वा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कब्जाधारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को राजस्व कानूनों के तहत ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के बोल

बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...