बद्दी में गैस एजेंसी के पास स्कूटी स्वार व्यक्ति की रहसमयीं मौत, मृतक के साथी ने लगाये पीसीआर पुलिस पर गंभीर आरोप

--Advertisement--

मृतक के साथी ने लगाये पीसीआर पुलिस पर गंभीर आरोप, चलान करने के लिए पुलिस ने रोक युवक से की मारपीट नीचे गिरने के कारण हुई मौत, मृतक के परिजनों से मिले एसएसपी मोहित चावला सख़्त कारवाही करने का दिया आश्वाशन.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी में कल देर शाम गैस प्लांट के पास सड़क पर स्कूटी स्वार युवक की रहसमयी ढंग से हुईं मौत का मामला सामने आया. मृतक की पहचान रूप सिंह निवासी जसवा कोटला के रूप में हुई.

मृतक के साथी विपन कुमार के अनुसार वह और रूप सिंह स्कूटी रिपेयर करवाने के लिये एक साथ जा रहे थे. गैस प्लांट के पास उतराई में रूप सिंह स्कूटी पर बैठ कर जाने लगा तो पीछे से आ रही पीसीआर ने रूप सिंह को रोका और हेलमेट के बारे में पूछा.

पुलिस कांस्टेबल ने रूप सिंह से मारपीट करनी शुरू कर दी. जिससे वह नींचे गिर गया. विपिन कुमार के अनुसार उन्होंने पुलिस से अस्पताल ले जाने के लिए मदद माँगी. परंतु वह वहाँ से चले गये.

एम्बुलेंस बुलाकर रूप सिंह को बद्दी अस्पताल के जाया गया, परंतु डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक को पोस्टमाट्रम के लिये नालागढ़ अस्पताल लाया गया.

मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी मोहित चावला तुरंत मृतक के परिवार से मिलने नालागढ़ अस्पताल पहुँचें और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की मामले की गंभीरता से जाँच की जाएगी और दोषियों पर सख़्त कारवाही कि जाएगी.

एएसपी रमेश कुमार के बोल

एएसपी रमेश कुमार ने बताया की बद्दी गैस प्लांट के पास स्कूटी स्वार की मौत का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है पुलिस ने मृतक के साथ हाथापाई की जिसकी वजह से मौत हुई है.

उन्होंने बताया की पुलिस द्वारा एफ़आईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाज़िर किया गया है. उन्होंने कहा की फ़ोरंसिक जाँच में मृतक के शारीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाये गये है. आगामी जाँच से पता चलेगा की मौत के क्या कारण रहे है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

चम्बा - भूषण गुरुंग जल शक्ति विभाग, चम्बा मंडल में...

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...