हिमखबर डेस्क
श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव बड़ोई में तीन दिवसीय मेले का आयोजन मेला कमेटी के की ओर से 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक करवाया जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दुकानों की अलॉटमेंट शुरू कर दी गई है।
इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जो भी मेले में दुकानदार दुकान लगाना चाहते हैं, वह आकर अपना प्लॉट बुक करवा सकता है। मेले में इस बार महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
वहीं, पुरुषों की कुश्ती फाइनल में विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 17 हजार रुपये नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों की रस्सा कूद प्रतियोगिता और कबड्डी की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।
इसके लिए जो भी इच्छुक टीमें है, वे अपनी-अपनी एंट्री मेला कमेटी के पास जमा करवा सकती हैं। यह फ़ैसला मेला कमेटी के प्रधान बॉबी गोस्वामी की अध्यक्षता में लिया गया।
ये रहे उपस्थित
उप प्रधान ईश्वर दास चौधरी, सेक्रेटरी रोहित शर्मा, कैशियर सुरिंदर लाडू, सुभाष लाडू , पूर्व मेला कमेटी प्रधान मदन गोस्वामी, पवन सुखवाल,अनीश दीक्षित , पंकज गोस्वामी, प्रीतम चंद, तिलक दीक्षित, अशोक भट्ट, अजीत प्रधान, अनूप ठाकुर, कामदेव गोस्वामी, पंकज ठाकुर, अंकुश ठाकुर, सुभाष चौहान, अमित चौहान और रवि दास मारकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

