चोर सोने के आभूषण और घर में कार्यक्रम के लिए रखी 18 बोतल अंग्रेजी शराब को भी उड़ा ले गए हैं।
राजा का तालाब – अनिल शर्मा
जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत आती चौकी रैहन की बड़ी बतराहन पंचायत के वार्ड न पांच में एक घर से चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है। मकान मालिक सेवानिवृत सूबेदार बलवान सिंह मनकोटिया के अनुसार घर पर रखे कुछ सोने के आभूषण साथ ले गए हैं जबकि फंक्शन हेतू रखी लगभग 18 बोतल अंग्रेजी शराब को भी वो उठा कर ले गए।
बलवान सिंह मनकोटिया के अनुसार वो सेवानिवृत होने के उपरांत पुन: ईसीएच पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में वो वहीं पर अपनी पत्नी सहित रहते हैं जबकि मकान को ताला लगा रहता है। उनकी माता जोकि बतराहन में ही उनके घर के साथ ही अन्य मकान में रहती हैं। अक्सर घर की देखभाल करती हैं।
बुधवार शाम जैसे ही वो घर की देखभाल के लिए गईं तो उन्होंने मुख्यद्वार का जालीदार दरवाजा कुछ खुला हुआ पाया। ऐसे में जब उन्होंने दरवाजे पर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था जबकि घर के अंदर का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरी की घटना लगने पर उन्होंने तत्काल फोन के माध्यम से उन्हें जानकारी दी।
घर आकर उन्होंने पुलिस चौकी रैहन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस चौकी रैहन के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गहनतासे छानबीन कर रही है।

