बड़ी खबर: पंचायत प्रधान निकला शराब माफिया, गाड़ी से 180 बोतल अवैध शराब वरामद

--Advertisement--

बड़ी खबर: पंचायत प्रधान निकला शराब माफिया, गाड़ी से 180 बोतल अवैध शराब वरामद, शराब से लदी गाड़ी को माफिया ने पुलिस कर्मी का चढाने का किया प्रयास, पुलिस कर्मचारी घायल।

नगरोटा सूरियां – व्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना ज्वाली के अन्तर्गत नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी के अधीन वीरबार रात को करीब 10 बजे नाके के दौरान एक गाड़ी से 180 बोतल संतरा मार्का देशी शराब पुलिस ने बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस प्रभारी एएसआई अविन्दर, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, व आरक्षी राकेश कुमार के साथ नगरोटा सूरियां वन परिक्षेत्र कार्यालय के पास देहरा – ज्वाली सड़क मार्ग पर नाका लगाया था।

इस दौरान एक कार नम्बर एचपी 54 डी 6137 देहरा की तरफ से आई। पुलिस कर्मचारी राकेश ने उसे रोकने के लिए कहा तो कार चालक ने पुलिस कर्मी के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ा कर रौंदने की कोशिश की और गले से पकड़ लिया।

यह देख जब बाकी पुलिस कर्मी दौड़े तो चालक गाड़ी भगा कर ले गया। घायल पुलिस कर्मी राकेश को तुरन्त नगरोटा सूरियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस चौकी भेज दिया।

जबकि एएसआई अविन्दर व मुख्य आरक्षी विजय ने उनके पीछे अपनी गाड़ी लगाकर करीब आठ किमी दूर अमलेला में रोक लिया और गाड़ी की तलाशी लेने पर 15 पेटी (180 बोतल) संतरा मार्का देशी शराब बरामद की और कार में बैठे ड्राइवर सहित विकास व नीतीश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चौथा साथी मुनीश भागने में सफल रहा।

आरोपी नीतीश ठाकुर पपाहन पंचायत का मौजूदा प्रधान भी है। वंही पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए चौकी में लाकर ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को गाड़ी से रौंदने व आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग अलग मामले दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह के बोल 

डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि । पंचायत प्रधान नीतिश ठाकुर सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...