बटाहड़ी के समीप पौंग झील में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर – अनिल शर्मा
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते कस्बा बटाहड़ी के साथ लगती पौंग झील में सोमवर सुबह एक शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन आया है ।
थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एक व्यक्ति मनजीत सिंह ने सोमवर सुबह फोन के माध्यम से पुलिस को सूचना दी कि बटाहड़ी के साथ लगती पौंग झील में एक शव पड़ा मिला है ।
जिस पर पुलिस की टीम तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शव पँचायत हाड़ा के बार्ड नम्बर 5 के राहुल स्पुत्र चैन सिंह का निकला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक अन्य तीन युवकों के साथ बीते कल घर से निकला था। जोकि बापिस न आया। जिस पर परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता न लगा ।

आखिरकार देर शाम उंन्होने युबक के लापता होने की खबर पुलिस को दी। वहीं सुबह युबक का शब पौंग झील में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए साथ गए तीनो युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है।
वहीं पँचायत प्रधान सुशील कालिया व पूर्ब उपप्रधान जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक दसवीं कक्षा का छात्र था जोकि बीते कल की छुट्टी होने के चलते अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था।
मृतक अपने माता -पिता का इकलौता सहारा था। मृतक के पिता व माता दिहाड़ी -मजदूरी कर परिवर का पालन पोषण करते हैं।
उंन्होने व अन्य लोगों ने शासन व प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद को गुहार लगाई है।

