बच्चों के साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एचआरटीसी चालक को 10 साल का कठोर कारावास

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

ट्यूशन से घर जा रहे दो नाबालिग बच्चों जिसमें एक लड़का व एक लड़की शामिल है, को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ अश्लील हरकतें व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के चालक को न्यायालय ने दस साल कठोर कारावास व 31 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

इस संबंध में दोनों पीडि़तों के स्वजन ने 11 सितंबर, 2014 को पुलिस थाना देहरा में शिकायत दर्ज करवाई थी। केस की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी भुवनेश मिन्हास ने बताया कि आरोपित कर्म चंद निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर देहरा डिपो के तहत चालक पद पर तैनात था।

कर्म चंद देहरा में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। उसका बेटा यहां बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। 11 सितंबर को उसका बेटा घर पर नहीं था तो सभी बच्चे घर वापस जा रहे थे। इस दौरान कर्म चंद ने दो बच्चों को बातों-बातों में अन्य बच्चों से अलग कर लिया। इन बच्चों को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। कर्म चंद की हरकत का पता चलते ही स्वजन ने दोनों बच्चों से पूछा तो उन्होंने आपबीती बताई और देहरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने कर्म चंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच के बाद न्यायालय में पहुंचे मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी विशेष न्यायवादी रामदेव चौधरी ने की। प्रकाश चंद राणा की विशेष अदालत पोक्सो एक्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 14 गवाह पेश किए गए। गवाहों की बयानों के आधार पर न्यायालय ने दोषी कर्म चंद को 10 साल कठोर कारावास व 31 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...