बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म; पीडि़ता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, तीन महीने कमरे में रखा कैद

--Advertisement--

Image

घुमारवीं की पीडि़ता ने पुलिस को सुनाई आपबीती, तीन महीने कमरे में रखा कैद।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

घुमारवीं पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपित लोगों के खिलाफ बंधक बनाने तथा जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त ने बताया कि आठ नवंबर, 2021 को मामले के दो आरोपियों ने फोन करके उसे घुमारवीं बुलाया। मामले के दोनों आरोपी जिला बिलासपुर के ही एक गांव के बताए जा रहे हैं।

आरोपी उसे बिलासपुर लेकर गए और एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो भी बनाया। इन लोगों ने उसे धमकी दी कि उसका वीडियो वे वायरल कर देंगे।

आरोप है कि इन लोगों ने उसके कान की बालियां भी छीन ली। आरोपित व्यक्ति उसे बाद में बस स्टैंड बिलासपुर ले गए। वहां पर इन्होंने उसे एक अन्य व्यक्ति से मिलाया। उस व्यक्ति ने उसे खाने के लिए एक गोली दी। उसके बाद वह उसे अंबाला लेकर चला गया।

पीडि़ता का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसे तीन महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। एक दिन वह उसे काली माता मंदिर पर लेकर गया था।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उसे नशे की गोलियां तथा इंजेक्शन लगाता था। यह भी आरोप है कि वह दो तीन लोगों को घर लेकर आता तथा उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था।

पीडि़ता का कहना है कि एक दिन उसने आरोपी व्यक्ति की मां की फोन से अपने पति को फोन मिलाया। उसकी भाभी ने पीडि़ता को अंबाला के घर का पता बताया। पीडि़ता ने यह पता अपने पति को बता दिया।

उसके बाद घुमारवीं पुलिस की एक टीम अंबाला के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पीडि़ता काली माता मंदिर के पास पहुंच गई थी। पुलिस की टीम पीडि़ता को घुमारवीं लेकर पहुंच गई है।

पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328ए 342ए 356ए 376 व 506 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...