बंदरों के हमले से व्यक्ति घायल, गंभीर अवस्था को देखते हुए टांडा रेफर

--Advertisement--

बंदरों के हमले से व्यक्ति घायल, गंभीर अवस्था को देखते हुए टांडा रेफर

डलहौजी – भूषण गुरुंग

आज मंगलवार को डलहौजी के गरम सड़क मार्ग पर बंदरों के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के मुताबिक आर्यन, पुत्र रवि कुमार जो कि सदर बाजार डलहौजी का निवासी है, अपने घर से गांधी चौक की तरफ काम पर जा रहा था की गरम सड़क पर बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

जिससे वह सड़क किनारे से नीचे खाई में गिर गया। उसके चीखने की आवाजें सुनकर स्थानीय निवासी चमन एवं जतिन ने खाई में से घायल को बाहर निकाला और डलहौजी सिविल अस्पताल पहुंचाया और उसके घर वालों को भी सूचना दी।

इस दुर्घटना में आर्यन को गंभीर रूप से चोटें आई है। आर्यन की आंखों, बाजू, सर सहित कई जगह पर चोटें आई हैं। जिसे डलहौजी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया है।

घायल के परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने प्रशासन एवं वन विभाग से पुरजोर मांग की है कि डलहौजी में लगातार बढ़ रहे बंदरों के आतंक पर शीघ्र काबू पाया जाए और गरम सड़क पर रेलिंग भी शीघ्र लगाई जाए।

लोगों का कहना है कि अगर गरम सड़क के उक्त स्थान पर रेलिंग लगी होती तो शायद आर्यन खाई में गिरने से बच जाता। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी डलहौजी अनिल कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...