बंजार में भीषण अग्निकांड, 9 दुकानों सहित 3 रिहायशी मकान जलकर राख

--Advertisement--

कुल्लू, 10 अप्रैल – अजय सूर्या 

ज़िला के बंजार उपमंडल से भीषण अग्निकांड का मामला सामने आया है। जहां 9 दुकानों सहित 3 रिहायशी मकान जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे पेश आई जब नगर वासी गहरी नींद में सोए हुए थे। आग पुराने बस अड्डे में काठ कुणी से बने मकानों में लगी, जिसमें 9 दुकानों सहित 3 मकान जलकर राख हो गए।

इसी दौरान रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कंमाडर चंदर सिंह ,वीरभद्र सिंह द्वारा घटना की सूचना दमकल सहित पुलिस विभाग को दी गई।

नगर वासियो को आग की सूचना मिलते ही अफरातफरी का माहौल बन गया व आस पास सहित पुलिस दमकल व स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया।

गनीमत यह रही कि भीषण अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन करोड़ों की सम्प्पत्ति जल कर राख हो गई है।

सूचना मिलते ही विधायक सुरेंद्र शौरी ,डीसी कुल्लु आशुतोष गर्ग भी अग्निकांड का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है व आग पर काबू पा लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...