फ्रिज में मिली गर्लफ्रेंड की लाश: वायर से गला घोंट उतारा मौत के घाट, फिर उसी दिन रचाई शादी..फेरों के वक्त आई याद

--Advertisement--

Image

क्राइम सीटी बनती जा रही राजधानी दिल्ली में पहले श्रद्धा हत्याकांड, कंझावला कांड और निक्की हत्या कांड ने देश को हिला दिया है। वैलेंटाइन डे पर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में उस समय सनसनी मच गई जब  एक लड़की की लाश ढाबे के रेफ्रिजरेटर में मिली।

दिल्ली – नवीन चौहान

क्राइम सीटी बनती जा रही राजधानी दिल्ली में पहले श्रद्धा हत्याकांड, कंझावला कांड और निक्की हत्या कांड ने देश को हिला दिया है। वैलेंटाइन डे पर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में उस समय सनसनी मच गई जब  एक लड़की की लाश ढाबे के रेफ्रिजरेटर में मिली।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 24 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया और उसके बाद उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने के लिए चला गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से 23-वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने कहा कि साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि उसकी शादी किसी दूसरी महिला से तय हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल और निक्की एक दूसपे को साल 2018 से जानते थे। साहिल ने फरवरी, 2018 में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में D.फार्मा में एडमिशन ले लिया।

वहीं निक्की ने भी यही एडमिशन ले लिया इसके बाद साहिल और निक्की हर दिन एक ही बस में अपने-अपने इंस्टीट्यूट जाते थे और दोनों में प्यार हो गया और  फिर दोनों एक किराए के मकान में रहने लगे।

वहीं साहिल ने दिसंबर 2022 में  निक्की को छोड़ किसी और लड़की से सगाई कर ली और  शादी की डेट 10 जनवरी को तय हुई इस बात की भनक जब निक्की को हुई तो उसने इसका विरोध किया और दोनों के बीच जमकर तकरार हुआ।

इस दौरान ही साहिल ने कार में रखे मोबाइल डेटा वायर से गला घोंटकर निक्की की हत्या कर उसकी लाश को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर बेखौफ साहिल ने फिर उसी दिन घर जाकर शादी कर ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...