फोरलेन किरतपुर से नेरचौक मंडी में ओवरस्‍पीडिंग से बढ़े एक्सीडैंट- बालक राम शर्मा

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

वाईस चेयरमैन वैटरन बालक राम शर्मा युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन संयुक्त मोर्चा हिमाचल प्रदेश, पुर्व सैनिक कल्याण एंव विकास समिति अध्यक्ष व जिला बिलासपुर प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि फोरलेन किरतपुर से नेरचौक मंडी वाले रोड़ पर ओवरस्‍पीडिंग से एक्सीडैंट बहुत होने शुरु हैं।

जिसका मुख्य कारण ओवरस्‍पीडिंग है फोरलेन का कार्य अभी पुरा नहीं हुआ परन्तु लोग नये फोरलेन रोड़ के इस्तेमाल के उत्साहित हैं क्योंकि खुला रोड़ और बहुत कम दूरी किलोमीटर भी कम और जाम का ख़तरा भी नहीं है जिसमें फ्यूल कम और गाड़ियों का नुक्सान भी कम होगा लोगों को काफ़ी राहत मिलेगी।

वाईस चेयरमैन शर्मा ने गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी संयमित होकर चलायें क्योंकि खुला फोरलेन रोड़ पर बहुत से ड्राइवर ओवर स्‍पीड से गाड़ियां चला रहे जिसके कारण एक्सीडैंट बढ़ रहे हैं। खास कर वो ड्राइवर जो बाहर से पंजाब युपी हरियाणा दिल्ली राजस्थान उत्तराखंड आदि के ड्राइवर बहुत ओवरस्‍पीडिंग रखते हैं और टैक्सी चालक भी ओवरस्‍पीडिंग करते हैं।

वो चाहे बाहर के हैंं या हिमाचल के हैं ओवरस्‍पीडिंग में चलते हैं और कुछ ट्रक ड्राइवर भी ओवरस्‍पीडिंग में चलते हैं। ऐसा लगता है कि इन्होंने नशा किया है। पास लेने की जगह का भी ध्यान नहीं रखते और कई बार एक्सीडैंट हो जाते हैं।

ओवरस्‍पीडिंग का ऐसा वाक्या मेरे सामने हुआ जब मैं तुन्नु की तीन नंबर सुरंग क्रास कर रहा था तो सुरंग के पिछे से ओवरस्‍पीडिंग टेक्सी क्रास करती है परन्तु वह अभी आधा किलोमीटर सुरंग के आगे से आ रही कार के साथ एक्सीडैंट हो गया और टैक्सी वाले व दुसरी कार का बहुत नुक्सान हो गया।

फिर आपस में झगड़ा कर रहे थे परन्तु उनको समझाया कि आप ओवरस्‍पीडिंग से न चलते तो एक्सीडैंट नहीं होता और गाड़ी का नुक्सान भी न होता गनीमत ये रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ चोटें आई परन्तु किसी की जान नहीं गई रोड़ पर ओवरस्‍पीडिंग बहुत हो रही है जिससे एक्सीडैंट ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं।

शर्मा ने अपील करते हुए सभी से अनुरोध किया कि ओवरस्‍पीडिंग से गाड़ी ना चलायें अगर फैसिलिटी मिलने लगी है तो उसका फ़ायदा उठायें जानी-माली नुक्सान से बचें और आम लोग रोड़ पर चलने वालें का ध्यान रखते हुए गाड़ी चलायें जिसमें महिलायें बच्चे बुजुर्ग शामिल हैंं सबका ध्यान रखें और अपना भी ख्याल रखें।

आपके परिवार वाले आपके इंतजार में बैठे है और जिन्दगी बार बार नहीं मिलती इसका सही अनुकरण करें कुछ बचाते बचाते खुद ना खो जायें संयमित होकर गाड़ी चलायें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...