
मंडी – डॉली चौहान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया है. पहाड़ी से मलबा आने के चलते यह मार्ग बंद हुआ है. हालांकि, मलबा साफ किया जा रहा है और सुबह दस बजे तक मार्ग बहाल कर दिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, मंडी के पंडोह से कुछ आगे डयोढ़ में पहाड़ी पर लैंडस्लाइड के बाद यह मलबा हाईवे पर आ गया था.
देर रात मलबा आया तो हाईवे को बंद कर दिया गया. इस बीच हाईवे खोल दिया गया था. लेकिन सुबह फिर से मलबा आने के चलते हाईवे बंद कर दिया गया है.
मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मलबा आने के चलते हाईवे बंद हुआ है. दस बजे के करीब हाईवे बहाल हो जाएगा. मलबा हटाया जा रहा है.
