
फॉरेंसिक साइंस की बारीकियां सीखने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र इन दिनों धर्मशाला में है। बेंगलुरु, पंजाब, चंडीगढ़, इंदौर व शिमला स्थित विश्वविद्यालयों के 25 विद्यार्थी जोकि बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक कर रहे हैं
धर्मशाला – राजीव जस्वाल
फॉरेंसिक साइंस की बारीकियां सीखने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र इन दिनों धर्मशाला में है। बेंगलुरु, पंजाब, चंडीगढ़, इंदौर व शिमला स्थित विश्वविद्यालयों के 25 विद्यार्थी जोकि बीएससी, एमएससी फॉरेंसिक कर रहे हैं, उनका दल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए रीजनल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री नॉर्थ रेंज धर्मशाला में आया है।
आज के दौर में जिस तरह से लगातार क्राइम रेट बढ़ रहा है, ऐसे में फॉरेंसिक साइंस के स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के माध्यम से फॉरेंसिक साइंस की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी जा रही है।
आरएफएसएल के सहायक निदेशक डॉ. राकेश सोनी ने बताया कि किसी भी क्राईम सीन पर पूरी जांच करने के बाद लैबोरेट्री में किस तरह से रिपोर्ट तैयार की जाती है और कैसे जारी की जाती है, इसकी जानकारी छात्रों को दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि 25 छात्र एक महीने के प्रशिक्षण के लिए आए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक के पांच विभागों के साथ जोड़ा गया है। जहां उन्हें संबंधित विभाग के विशेषज्ञ द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है।
सभी छात्रों का बैच बनाकर बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, डीएनए, साइबर में एक-एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। डॉ. राकेश सोनी ने कहा कि कई बच्चे सीरियल देखकर फॉरेंसिक साइंस विषय चुन लेते हैं, जबकि थ्योरी व प्रैक्टिकल में काफी अंतर होता है।
विशेषज्ञों की देखरेख में फॉरेंसिक साइंस के छात्र प्रैक्टिकल करते हैं तो अच्छा स्किल सामने आता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की जरूरत पड़ेगी।ऐसे में इन छात्रों के लिए यह प्रैक्टिकल ट्रेनिंग काफी लाभप्रद रहेगी।
