फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल अम्ब के तहत मुबारकपुर चौक में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में घायल युवकों को स्वास्थ्य केंद्र अंब में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर को दमकल विभाग की गाड़ी चिंतपूर्णी की तरफ से आग बुझाने के लिए सघंनेई गांव की तरफ जा रही थी।

मुबारकपुर में चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पिछले टायरों के नीचे आ गए।

हादसे में हरीश सुपुत्र रणवीर सिंह निवासी उत्तराखंड, सुमित पुत्र तेजपाल और किशन पाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी यूपी घायल हो गए।

तीनों को स्वास्थ्य केंद्र अंब से फर्स्ट एड लेने के बाद ऊना रेफर कर दिया गया है।

डीएसपी अंब ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...