फतेहपुर मे किरपाल परमार की हो रही जय जय कार, बिना सत्ता के भी दे रहे विकास को रफ्तार

--Advertisement--

Image

कांगड़ा/फतेहपुर – गुरमुख सिंह

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत राजनीतिक पार्टियों के चेहरे तो बहुत हैं। लेकिन हजारों के बीच कुछ ही चेहरे ऐसे होते हैं जिन्हें कि अवाम पसन्द करती है।

ऐसे ही एक लोकप्रिय चेहरे की बात आज हम कर रहे हैं। जिनका नाम है कृपाल परमार। बता दें कि कृपाल परमार भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद भी रह चुके हैं और वह अपने क्षेत्र की जनता की सेवा में हमेशा तैयार रहते हैं ।

हालांकि अब कृपाल परमार सत्ता में नहीं है लेकिन फिर भी आवाम हित के कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। लगातार आम जनमानस की समस्याओं को सुलझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते रहते हैं।

जिस बात को कृपाल परमार ठान लेते हैं, उसे किसी भी हाल में पूरा अवश्य करते हैं। चाहे बह किसी से किया गया वायदा ही क्यों न हो।

ऐसा कुछ वाक्य हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में देखने को मिला । जानकारी के लिए बता दें की हिमाचल प्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र फसल उत्पादक एरिया और जहां पर कई सालों से किसी प्रकार का कोई मंडी की ब्यवस्था नहीं थी ।

नेता लोग आते ओर अनाज मंडी का शिलान्यास समारोह करते बोट लेते ओर काम भूल जाते। मंड क्षेत्र की भोली भाली जनता गुमराह हो जाती। ओर बोट भी डाल देती।

दूसरी और फसल की जितनी भी पैदावार होती मजबूरन उसे लेकर पंजाब की मंडियों में जाना पड़ता। जहां पर आड़ती एवं व्यापारी वर्ग हिमाचल प्रदेश के किसानों का खूब शोषण करता ।

2020-21 में पंजाब सरकार ने एक सूचना जारी की जिसमें यह तय किया गया कि पंजाब सरकार बाहरी राज्यों से किसी भी प्रकार के अनाज की खरीद नहीं करेगी। जिसमें धान और गेहूं की बात हुई। जिसे लेकर हिमाचल प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ गई ।‌

किसान प्रदेश सरकार पर क्रोधित हुए। किसान खेल मैदान रियाली में धरना प्रदर्शन करने लगे। किसानों की आवाज सूनने के लिए मिडिया कर्मचारी भी मौजूद थे ।

मीडिया के जरिए किसानों की समस्या के बारे में कृपाल परमार तक सूचना पहुची तो परमार अपने निजी काम छोड़कर किसानों के बिच पहुंच गए।

लगभग 2 घंटे तक किसानों से बातचीत की और उनकी समस्या को सुना ओर वायदा कर दिया की 24 से 48 घंटे का समय दिजिए हम प्रदेश सरकार से बात करते हैं। और कहा कि आप थोड़ा धैर्य रखें मैं आपके साथ खड़ा हूं प्रदेश में हमारी सरकार हम उचित समाधान जरूर निकलवा आएंगे।

कृपाल परमार ् ने क्षेत्र की आवाम से वायदा किया था और उसे किसी भी सूरते हाल में पूरा किया । 24 घंटे में एफसीआई की टीम व एपीएमसी की टीम ने निरीक्षण किया और खुले में ही धान की खरीद करने के बारे में निर्णय ले लिया गया।

जिसमें मंड क्षेत्र के एरिया में खुशी की लहर का कोई ठिकाना नहीं रहा। जिसका सीधे-सीधे फायदा किसानों को हुआ और अदायगी भी तुरंत हुई।

बता दें कि अभी तक मंडी की बिल्डिंग तक नहीं बनी थी और कृपाल परमार के निवेदन पर सरकार ने खुले ग्राउंड में मंडी लगाने के निर्णय को स्वीकार कर लिया और किसानों के हित के लिए फैसला सुनाया।

इस फैसले से समस्त किसान वर्ग को लाभ हुआ और प्रदेश का अनाज प्रदेश में ही बिकने लगा। इस समय तक अब अनाज मंडी की इमारत बन चुकी है। प्लेटफार्म बन चुकी है सीधे तौर पर यह कृपाल परमार की देन है।

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के अंतर्गत ही रे उप तहसील का आना किर्पाल परमार की कोशिश का नतीजा है।‌ इनकी जगह कोई और होता तो कई सालों तक जनता का शोशण करता जा केवल लोलीपॉप ही हांसील होता।

यह समस्त जानकारी इंद्रदेव गोगा द्वारा मिडिया संस्थान से बात चीत के दौरान सांझा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...