फतेहपुर – अनिल शर्मा
उपमण्डल मुख्यालय फतेहपुर में एटीएम से पैसे निकलबाने गए भाटियाँ के एक युबक़ पर नजदीकी गाँब के युबको ने किसी हथियार से हमला कर दिया।
जिस कारण युबक़ बंश ठाकुर के दोनों हाथों की उंगलियों में कट लगे हैं । जिन पर सिबिल अस्पताल फतेहपुर में करीब 9 टांके लगाए गए हैं ।
जानकारी देते घायल युबक़ के पिता बलकार सिंह ने बताया इन्ही हमलाबरों ने तीन दिन पूर्ब उन पर भी हमला किया था ।वहीं आज मैंने अपने बेटे को एटीएम से पैसे निकलबाने फतेहपुर भेजा था ।
इसी दौरान नजदीक के ही गाँब भाटी पबरां के दो युबको ने उस पर किसी हथियार से बार कर दिया ।जिस कारण उसकी दोनों हाथों उंगलियों में कट लगे हैं, जिनकी स्टिचिंग की गई है।
डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह के बोल
वहीं डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने कहा पुलिस ने घायल युबक़ का मेडिकल करबाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।बताया हमले में सलिम्प युबको के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यबाही की जाएगी ।ताकि आने बाले समय में कोई भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने से पहले 100 बार सोचेगा ।

