
गुरमुख सिंह – फतेहपुर कांगड़ा
आम आदमी पार्टी से संबंधित जसवंत सिंह ने फतेहपुर के विकास को किया सवालों के घेरे के कटघरे में खड़ा।
आपको बताते चलें की फतेहपुर के विकास के दावों और सुविधाओं को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है ।
जसवंत सिंह ने बताया की तहसील फतेहपुर के अंतर्गत काफी लंबे समय से रे में स्थापित पुलिस चौकी की स्थापना हुई थी जो आज बिना वाहन बिना भवन के किस तरीके से अपनी ड्यूटी दे रही है। यह वही कर्मचारी लोग जानते होंगे ।
लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ-साथ काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता होगा। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में मेरा रे में अचानक जाना हुआ।
मैंने देखा की सुविधाएं न होने के कारण भी पुलिस के हौसले बुलंद है । पुलिस अपने निजी वाहनों से अपनी सरकारी ड्यूटी को निभा रही है ।
वाहन की बात करें तो एक नाम के तौर पर अपाची बाइक ही सरकार की तरफ से दी गई है। फिर भी पुलिस चौकी रे के जांबाज सिपाही दिन-रात नागरिकों की सहायता और समस्याओं को सुलझाने में जी-जान मेहनत कर रहे हैं ।
सीमावर्ती क्षेत्र होने के साथ यहा पर अनेकों प्रकार का माफिया भी सर गरम है। यहां माइनिंग माफिया बनकटु माफिया , नशा तस्कर माफिया जो कि अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए कई बार रात के अंधेरे का फायदा उठाते देखे जा सकते हैं। लेकिन पुलिस समय समय पर माफिया के लोगों पर कानून का शिकंजा कसती आ रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल की रैली 6 अप्रैल को मंडी में आयोजित हो रही थी। मैं अचानक बयास दरिया के ऊपर बने बरीज से निकल रहा था।ओर समय करीब 05:00 बजे का होगा ।
मेरी निगाह ब्यास दरिया पर बने ब्रिज के पूर्वी पक्ष में पड़ी तो मैं दंग रह गया देखा कि करैशर उद्योग की एक्सावेटर मशीन बड़े पैमाने पर खनन कर रही है। और मैंने उस मशीन को अपने कैमरे में कैद कर लिया मात्र 2 मिनट में मशीन मेरी आंखों से ओझल हो गई।
ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए बहुत जरूरी है कि जब जौध्दा को रण मैदान में उतारना हो तो , सिपाही के पास घोड़ा व अपने बढ़िया शास्त्र होने चाहिए ।
पिछले दिनों प्रदेश सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी हुई । जिसमें रे को उप तहसील का दर्जा दे दिया गया है ।मुझे बताते हुए यह खुशी हो रही है कि माननीय तहसीलदार साहब ने रे में उप तहसील में आकर चार्ज संभाल लिया है ।
लेकिन उप तहसील की नोटिफिकेशन तो जारी हो गई ,लेकिन रे तहसील को भी सुविधाओं से वंचित रखा गया है तहसील भवन निर्माण नहीं हुआ।
इन सभी सवालों की कड़ी एक ही जगह आकर जुड़ती है। कि जब जब भी चुनाव होंगे तब तब ऐसी नोटिफिकेशन जारी होती रहेंगी। चाहे वहां पर सुविधा ना के बराबर हो।
जसवंत सिंह ने बताया कि मैं से बहादुर कर्मचारियों को दिल से सलूट करता हूं। जो बिना सुविधाओं के अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जसवंत सिंह ने बताया कि मैं आम आदमी पार्टी की तरफ से सभी इलाका निवासियों से यह अनुरोध करता हूं, कि बहुत हो गया कांग्रेस और बीजेपी का खेल अब एक मौका आम आदमी पार्टी को दिया जाए ।आपकी सुविधाओं के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे।
आम आदमी पार्टी आप लोगों की पार्टी है। आप लोगों के हितों की रक्षा के लिए ही तैयार की गई है।
