प्रो-कबड्डी में बिलासपुर साई होस्टल के 3 खिलाड़ी चयनित

--Advertisement--

दबंग दिल्ली ने 13 लाख में खरीदा ये खिलाड़ी

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

गौतम काॅलेज में हुई अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बिलासपुर साई होस्टल के 3 खिलाड़ियों का चयन प्रो-कबड्डी के लिए हुआ है।

साई होस्टल के नितिन चंदेल को प्रो-कबड्डी दबंग दिल्ली की टीम ने 13 लाख रुपए में खरीदा है, वहीं शिवांश ठाकुर को यू मुंबा की टीम ने 9 लाख रुपए में रिटेन किया है तथा कुणाल मेहता को पटना पाइरेट्स की टीम ने 9 लाख में 2 साल के लिए खरीदा है।

साई होस्टल बिलासपुर के कबड्डी कोच प्रमोद खाग्टा ने बताया साई होस्टल के 3 खिलाड़ियों का चयन प्रो-कबड्डी में होना गर्व की बात है तथा इससे पहले भी साई होस्टल के कई खिलाड़ी प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...