प्रेम विवाह करने पर मामा ने भांजी को दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

ऊना, 16 नवंबर – अमित शर्मा

थाना हरोली के तहत बाथड़ी में प्रेम विवाह करने पर युवती के घर पहुंचकर मामा द्वारा पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में शिवानी ने बताया कि बीते 4 नवंबर को अपनी मर्जी से राधे श्याम से लव मैरिज की थी। मेरे घर वाले मेरी शादी से सहमत नहीं थे। मेरे मामा विक्रम व अमन मेरी शादी को लेकर रिश्तेदारों को धमकियां भी देते थे, जिसे लेकर एसपी कार्यालय में भी शिकायत की है।

शिवानी का आरोप है कि बुधवार शाम वह घर पर मौजूद थी, तो मामा विक्रम व अमन सहित अन्य एक व्यक्ति ने घर आकर गाली-गलौज की। शिवानी का कहना है कि हाथ में डंडे लिए मामा ने पहले पति के बारे में पूछा और बाद में मुझे थप्पड़ मारते हुए बाहर घसीटा। इतना ही नहीं घर की खिड़कियों के सभी शीशे तोड़ दिए।

शिवानी का कहना है कि मामा के साथ अन्य एक व्यक्ति ने भी मारपीट करते हुए मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने धमकियां दी।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

उधर, डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...